लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता। यूपी के प्रथम वरीयता प्राप्त रबीब अली खान, दूसरी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह, अर्नव श्रीवास्तव, आरव शुक्ला ने बालक-14 वर्ग में जबकि अंडर-16 बालक वर्ग में यूपी के किंजल्क और ऋशांत ने जीत के साथ आइटा चैम्पियनशिप सीरीज अंडर-14 व अंडर-16 बालक एवं बालिका टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन और केसरी स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में शुरू हुए टूर्नामेंट के पहले दिन मुख्य ड्रॉ के प्रथम दौर के मुकाबले खेले गए।
अंडर-14 बालक वर्ग में अर्नव और आरव का उलटफेर
अंडर-14 एकल के पहले दौर में शीर्ष वरीय रबीब अली खान (यूपी) ने कृषांग शर्मा को 9-2 से, जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त यूपी के तेजस सिंह ने शिखर गुप्ता को 9-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
इस वर्ग में दो बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। गैर-वरीय यूपी के अर्नव श्रीवास्तव ने 8वीं वरीयता प्राप्त मोहम्मद सुफियान को 9-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं यूपी के आरव शुक्ला ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5वीं वरीयता प्राप्त बिहार के अंकुर आलोक को 9-4 से मात दी।
अंडर-14 वर्ग के अन्य मुकाबलों के परिणाम
-
3वीं वरीयता प्राप्त युवराज सिंह (यूपी) ने आरव पटेल (यूपी) को 9-2 से हराया।
-
4वीं वरीयता प्राप्त पवित्र सिंह (यूपी) ने आरनव गर्ग (यूपी) को 9-3 से पराजित किया।
-
6वीं वरीयता प्राप्त पार्थ बामनिया (दिल्ली) ने अर्नव श्रीवास्तव (यूपी) को 9-3 से हराया।
-
7वीं वरीयता प्राप्त कीर्तन सुजीत (महाराष्ट्र) ने अथर्व श्रीवास्तव (यूपी) को 9-1 से हराया।
-
अंशुमान कुमार (बिहार) ने गीतांश मखानी (एमपी) को 9-5 से हराया।
-
कृष्णा सिंह (यूपी) ने अनुयाज बाजपेई (यूपी) को 9-4 से हराया।
-
मोहम्मद हमदान (यूपी) ने रमांक्ष सिंह (यूपी) के मैच बीच में (7-3 पर) छोड़ने के कारण अगले दौर में प्रवेश किया।
-
काव्य सक्सेना (गुजरात) ने प्रणव शर्मा (यूपी) को 9-4 से शिकस्त दी।
-
रेयांश दवाणी (एमपी) ने प्रतीचि बसु (पश्चिम बंगाल) को 9-2 से हराया।
अंडर-16 बालक वर्ग में किंजल्क और ऋशांत की आसान जीत
बालक अंडर-16 वर्ग के मुकाबलों में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शीर्ष वरीयता प्राप्त यूपी के किंजल्क श्रीवास्तव ने यूपी के राघव अग्रवाल को 9-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। तीसरी वरीयता प्राप्त यूपी के ऋशांत जायसवाल ने नीलोत्पल सिंह (यूपी) को 9-1 से करारी शिकस्त दी। वहीं यूपी के सात्विक गुप्ता ने यूपी के ही फहाद अहमद को 9-0 से हराकर अगले दौर पहुंच गए।










