मोटर पार्टस की दुकान मे लगी आग, कई लाख रुपये का सामान जल कर हुआ नष्ट,पुलिस को करना पडा जनता की आक्रोश का सामना

बाराबंकी | नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखपेडा बाग चौराहे के पास स्थित जय दुर्गा मोटर पार्ट्स की दुकान में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आस पास की दर्जनों दुकाने बचाव के लिए बंद कर दी गई । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाने दमकल वाहनों में पानी खत्म हो जाने से राहत कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया तथा पुलिस को दुकानदारों का आक्रोश झेलना पडा । दुकान मालिक सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि आज सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके कर्मचारी ऊपर रखे सामान को व्यवस्थित कर रहे थे कि अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। चंद मिनटों में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग बुझाने के दौरान स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई जब दमकल वाहनों का पानी समाप्त हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जिला अस्पताल के पंप से पानी भरकर दोबारा आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक बगल में स्थित फाउंडेशन स्कूल में बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे मौजूद थे। दुकान से उठती ऊंची लपटें देखकर बच्चों में दहशत फैल गई। बच्चे रोते-बिलखते अपनी कक्षाओं से बाहर निकलकर स्कूल परिसर के मैदान में एकत्र हो गए। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए और अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए। दुकान मालिक सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि आग में दुकान का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, समय रहते दमकल कर्मियों की सक्रियता से आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

लगती है पुराने दो पहिया वाहनों की बाजार 

जिस जय दुर्गा पार्टस की दुकान मे आग लगी थी उसके आस पास भारी संख्या मे पुरानी मोटरसाइकिले विक्री करने का काम दुकानदारों द्वारा किया जाता है ऐसे मे अगर आग अन्य दुकानों की ओर बढती तो स्थित कुछ और होती कई दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पडता | पुलिस को करना पडा आक्रोश का सामना आग लगने की सूचना पर पहुंची अग्नि शमन की दो गाडियो ने आग बुझाना शुरू किया कि दुकान का पूरा सामान आग सपोर्टर ही था इसलिए उसका रुप भी बिकराल रहा और देखते ही देखते दोनो वाहनों का पानी समाप्त हो गया जिससे कुछ समय के लिए कार्य बाधित हुआ और पीडित दुकानदार के साथ स्थानीय दुकानदारों मे पुलिस के प्रति आक्रोश व्यात हो गया एक समय तो लोग पुलिस से तूतू मैमे भी करने लगे लोगों का कहना है कि दुकानदारों का सिस्टम देखने वाले अपनी व्यवस्था ही नही सुधार पा रहे है |

 

विनय सिंह सिटी संवाददाता

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *