शाहजहाँपुर। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में चल रहे वात रोग निवारण शिविर का समापन हो गया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ विवेक कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि डॉ पुनीत टण्डन ने महर्षि पतंजलि और संस्थान के संस्थापक ऋषिराम शर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण व समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि योग व्यक्ति की नियमित आवश्यकता है ।
इसको केवल शिविर तक ही नहीं बल्कि पूरे जीवन इसको अपनाना चाहिये । विशिष्ट अतिथि डॉ पुनीत टंडन ने योग विज्ञान संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान का प्रयास सराहनीय है । जन जन को योग व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना प्रणम्य है। आज के शिविर में सौरभ गोयल, राजेश दीक्षित, विपिन रस्तोगी, संध्या गुप्ता ने योगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का समापन जिला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी ने प्रार्थना व शांति पाठ के साथ कराया। अंत में आभार शिविर संयोजक ज्योति गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।










