वाहन की टक्कर से गार्ड की इलाज के दौरान मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करके लखनऊ से वापस घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन  ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के दाऊदपुर निवासी घनश्याम यादव (50) सोमवार दोपहर को लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करके वापस बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मलिहाबाद के रामनगर गांव के पास गुड्डू की मार्केट के पास  पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे उस पर सवार चालक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन ग्रामीणों ने उसे काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को गार्ड की मौत हो गई। मृतक के भांजे रंजीत ने बताया कि मामा घनश्याम यादव लखनऊ में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वहीं से वापस कर लौट रहे थे तभी रास्ते में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता यादव, बेटी सुगम यादव, बेटा सुभाष यादव, सौरभ यादव जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक घनश्याम लखनऊ में एक निजी जगह पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसी से अपना और परिवार का भरण करता था। इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *