आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग का हुआ शुभारंभ, 10 आवासीय सोसायटियों की टीमें मैदान में

लखनऊ, 12 जून 2026। राजधानी में शुक्रवार से आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शहर की 10 प्रमुख आवासीय सोसायटियों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दो दिनों में लीग मैच खेले जाएंगे, जबकि अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सिक्स2ओ क्रिकेट सेंटर में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) एवं एसएनआई स्पोर्ट्स कॉरपोरेशन के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के विनीत मिश्रा भी उपस्थित रहे।

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

आयोजन सचिव आशीष शर्मा (मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ) ने बताया कि टूर्नामेंट में रिशिता मैनहट्टन, रिशिता मलबेरी हाइट्स, सनब्रीज़, ओकास रेजीडेंसी, रिट्रीट रैप्टर्स, ओमैक्स आर-2, सेलेब्रिटी ग्रीन्स, संतुष्टि, राजवंश क्रिकेट क्लब और इंद्रप्रस्थ ग्रैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं।उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य विभिन्न आवासीय सोसायटियों के बीच आपसी सौहार्द और खेल भावना को प्रोत्साहित करना, लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *