मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

केएन कपूर मेमोरियल 67वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन रिकॉर्डों की झड़ी

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में शनिवार से शुरू हुई केएन कपूर मेमोरियल 67वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन रिकॉर्डों की झड़ी लग गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक…

साझा करें WhatsAppFacebookX
केएन कपूर मेमोरियल 67वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन रिकॉर्डों की झड़ी
केएन कपूर मेमोरियल 67वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन रिकॉर्डों की झड़ी

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में शनिवार से शुरू हुई केएन कपूर मेमोरियल 67वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन रिकॉर्डों की झड़ी लग गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन मेहमान खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जबकि मेजबान लखनऊ को केवल एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। लखनऊ के शिवेंद्र यादव ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

पहले दिन तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए। झांसी की जिया यादव ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 1:06.24 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। अयोध्या के कृष्णा यादव ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 58.82 सेकंड का समय लेते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, बरेली के गौतम शाह ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 55.48 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

चैंपियनशिप के पहले दिन सर्वाधिक पदक गौतमबुद्ध नगर (जीबी नगर) के खिलाड़ियों ने जीते। महिला वर्ग में जीबी नगर की शैला भाटी ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए चार स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धाओं में स्वर्णिम सफलता प्राप्त की।

लेखक

Editorial Pioneer

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा” “हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ, The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

लेखक की सभी खबरें →