मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

बड़ी खबर: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने स्वीकार किया इस्तीफा

नई दिल्ली/लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी से हटने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बड़ी खबर: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने स्वीकार किया इस्तीफा

नई दिल्ली/लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी से हटने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा की है कि ऋषभ पंत के अनुरोध पर उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर सामने आए आधिकारिक बयान के अनुसार, टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने इस बड़े फैसले की पुष्टि की है।लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, ऋषभ पंत ने खुद फ्रेंचाइजी से कप्तान के पद से मुक्त होने का आग्रह किया था, जिसे मैनेजमेंट ने सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लिया है।

Also Read- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, फिर भी सबसे तेज फिफ्टी में नहीं हैं नंबर-1

टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने बयान जारी कर कहा-ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया था और हमने इसे सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लिया है। इस तरह के फैसले कभी भी आसान नहीं होते हैं। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके बेहद आभारी हैं

टॉम मूडी ने भविष्य की योजनाओं का संकेत देते हुए आगे कहा,हमारा ध्यान अब सामूहिक तौर पर टीम को आगे ले जाने पर है। हम सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुँचने के लिए टीम के पुनर्निर्माण और पुनर्गठन की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।

ऋषभ पंत के अचानक कप्तानी छोड़ने के इस फैसले ने क्रिकेट गलियारों में नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला कप्तान कौन होगा, इसे लेकर फ्रेंचाइजी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

लेखक

Editorial Pioneer

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा” “हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ, The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

लेखक की सभी खबरें →