स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

75 जिलों में बनेंगे 150 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट: राजभर

75 जिलों में बनेंगे 150 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट: राजभर

  • यूपी में स्वच्छता को नई रफ्तार ओडीएफ प्लस लक्ष्यों को लेकर गवर्निंग बॉडी की अहम बैठक संपन्न


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में राज्य के सभी 75 जिलों में प्रति जनपद 2 के हिसाब से कुल 150 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट इकाइयों के निर्माण का लक्ष्य स्वीकृत हुआ है। इन प्लांट्स के निर्माण तथा अगले 5 वर्षों तक इनके सुचारू संचालन व रख-रखाव के लिए नामित कार्यदायी संस्था के साथ 15 दिनों के भीतर अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण कर धरातल पर कार्य शुरू कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

ये निर्णय मंगलवार को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में हुए गवर्निंग बॉडी की उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। यह निर्णय ग्रामीण उत्तर प्रदेश को पूर्ण रूप से स्वच्छ, स्वस्थ और आदर्श ओडीएफ प्लस राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। गतिविधियों में एकरूपता, पारदर्शिता और पुनरावृत्ति रोकने के लिए ई-प्रोक्योरमेंट नियमों के तहत निविदा प्रक्रिया द्वारा पारदर्शी ढंग से प्रतिष्ठित संस्था का चयन निदेशालय स्तर से किया जाएगा। चयनित संस्था के माध्यम से प्रदेशभर में एलईडी वैन, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, वॉल पेंटिंग और स्कूली क्विज़ प्रतियोगिताओं आदि का प्रभावी संचालन किया जाएगा। ग्रामीण उत्तर प्रदेश में अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए प्रति 2 विकास खंड पर 1 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रावधान किया गया है, जिसके अंतर्गत कुल 826 विकास खंडों के लिए 400 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट निर्मित किए जाने हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें