स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

2.95 करोड़ की अवैध कोडीन युक्त सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

कानपुर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

2.95 करोड़ की अवैध कोडीन युक्त सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

25 हजार बोतल टर्बो-टीसिरप जब्त, फर्जी बिल्टी के जरिए सप्लाई करने का आरोप,अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट कानपुर ने अवैध कोडीन युक्त सिरप की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कब्जे से 25,000 बोतल टर्बो-टीकोडीन युक्त सिरप बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 95 लाख रुपए बताई गई है। तलाशी के दौरान एक मोबाइल और 1,400 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचानमिहिर कुमार ठाकुरनिवासी ग्राम मगरपट्टी, थाना राजनगर, जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है। 

जोकी वर्तमान में कानपुर के बर्रा क्षेत्र स्थित बिहारी पुरवा में रह रहा था। जहां एएनटीएफयूनिट कानपुर ने आठअक्टूबर को कानपुर नगर के ढकनापुरवा, टीपी नगर से मकान में बने गोदाम से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और बिल्टी तैयार कर परिवहन के माध्यम से कोडीन युक्त सिरप मंगाता था। इसके बाद इस खेप को वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों में सप्लाई करने की योजना थी। पूछताछ में आरोपी मिहिर ने बताया कि सिरप की खेप नोवोट्रिक्स लाइफसाइंसेज नामक फर्म से मंगाई गई थी।

इसके अलावा बताया कि फर्म का पता सी-47, मंगोलपुरी, नई दिल्ली है। खेप को वाराणसी के हनुमान ट्रेडर्स, कोटवा, सारनाथ भेजने के लिए मंगाया गया था।आरोपी के कथित बयान के अनुसार, प्रयागराज में कुछ माल पकड़े जाने के बाद शेष खेप को राजधानी इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट लिमिटेड, कानपुर से उठवाकर गोदाम में रखवा दिया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की योजना मौका मिलने पर इस माल को बेचकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करने की थी। इस मामले में थाना बाबूपुरवा, कमिश्नरेट कानपुर नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया है।  पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इसके अलावा एएनटीएफअधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें