स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप 

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ।  बीकेटी थाना क्षेत्र के बीकामऊ खुर्द गांव में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (45) पुत्र नरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी बीकामऊ खुर्द के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुलदीप का शव घर के पास स्थित उनकी जमीन पर आम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता नरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके बहनोई किशन पाल सिंह के पुत्र राजकिशोर, रामेन्द्र और लक्कू ने बीती रात उनके बेटे के साथ मारपीट की थी।

उनका आरोप है कि बाद में कुलदीप की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने लगाए गए आरोपों सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें