स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

‘रील में लाइक्स मिलते हैं, मैदान में लाइफ’, खिलाड़ियों को नौकरी देते हुए CM योगी का युवाओं को बड़ा संदेश

‘रील में लाइक्स मिलते हैं, मैदान में लाइफ’, खिलाड़ियों को नौकरी देते हुए CM योगी का युवाओं को बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में 470 कुशल खिलाड़ियों को पुलिस सेवा में नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को नौकरी देने के साथ-साथ युवाओं को खेल, अनुशासन और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर रील देखने से लाइक्स तो मिल सकते हैं, लेकिन खेल के मैदान में जिंदगी बनती है।

कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खिलाड़ियों में नागरिक पुलिस के 43 उपनिरीक्षक, 295 आरक्षी और पीएसी के 132 आरक्षी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों की नियुक्ति उनके परिश्रम, प्रतिभा और मैदान पर बहाए गए पसीने का परिणाम है।

‘नौकरी सरकार की कृपा नहीं, मेहनत का परिणाम’

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या किसी खिलाड़ी से नौकरी के लिए पैसे मांगे गए या सिफारिश कराने की जरूरत पड़ी। सीएम ने कहा कि अब सरकारी नौकरी किसी की कृपा से नहीं, बल्कि प्रतिभा और परिश्रम के आधार पर मिलती है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नियुक्ति अंतिम मंजिल नहीं है। अब उन्हें पुलिस सेवा में भी खेल के दौरान विकसित अनुशासन, टीमवर्क और दबाव में निर्णय लेने की क्षमता का इस्तेमाल करना होगा।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास जारी रखने और देश-प्रदेश के लिए नए पदक जीतने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुरस्कार केवल प्रशंसा से नहीं मिलता, इसके लिए मैदान पर पसीना बहाना पड़ता है।

‘रील में लाइक्स, मैदान में लाइफ’

युवाओं को सोशल मीडिया और नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रील में लाइक्स मिलते हैं, लेकिन खेल के मैदान में लाइफ मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नशामुक्ति अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने की अपील की।

सीएम ने कहा कि खिलाड़ी का हाथ पोडियम पर होना चाहिए, किसी नशीले पदार्थ की पुड़िया पर नहीं। उन्होंने युवाओं को शराब से भी सावधान रहने की सलाह दी।

खिलाड़ियों को गांवों से जोड़ने का सुझाव

मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस महानिदेशक को सुझाव दिया कि पुलिस सेवा में भर्ती होने वाले कुशल खिलाड़ियों को एक-एक गांव से जोड़ा जाए। ये खिलाड़ी सप्ताह में कम से कम एक दिन गांवों में खेल गतिविधियां संचालित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे गांवों की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का माहौल मजबूत होगा। उन्होंने इसे मिशन शक्ति के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों के गांवों से जुड़ने की व्यवस्था की तरह विकसित करने का सुझाव दिया।

2017 के बाद खिलाड़ियों के लिए बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रावधान नहीं था। उनकी सरकार में ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के सात पदक विजेताओं को डिप्टी एसपी बनाया जा चुका है। खिलाड़ियों को 200 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।

उन्होंने बताया कि करीब एक हजार खिलाड़ियों को नियुक्ति मिल चुकी है, जबकि 555 अन्य की चयन प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में गांवों में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, बड़े स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किए जा रहे हैं।

पुलिस में खिलाड़ियों की 950 भर्तियां

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक 950 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की जा चुकी है। खिलाड़ियों को विभिन्न पदों पर आउट ऑफ टर्न पदोन्नति भी दी गई है। उन्होंने कहा कि खेल से मिला अनुशासन और दबाव में निर्णय लेने की क्षमता पुलिस सेवा में बेहद उपयोगी साबित होगी।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर खिलाड़ियों के संघर्ष पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें भदोही की राष्ट्रीय पदक विजेता गुड़िया की कहानी को सामने रखा गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें