मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की पारी से कानपुर ने काशी को दिया 164 रन का लक्ष्य

लखनऊ, पायनियर । कप्तान समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की धमाकेदार पारी के दम पर कानपुर सुपर स्टार्स ने रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे यूपी टी20 लीग के सीजन 4 के चौथे…

साझा करें WhatsAppFacebookX
समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की पारी से कानपुर ने काशी को दिया 164 रन का लक्ष्य
इकाना स्टेडियम में काशी रुद्राक्ष के ​खिलाफ शॉट लगाते कानपुर सुपर स्टार्स के कप्तान समीर रिजवी ।

लखनऊ, पायनियर । कप्तान समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की धमाकेदार पारी के दम पर कानपुर सुपर स्टार्स ने रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे यूपी टी20 लीग के सीजन 4 के चौथे मुकाबले में काशी रुद्राक्ष के खिलाफ चार विकेट पर 163 रन बनाए।

काशी रुद्राक्ष ने टॉस जीतकर कानपुर सुपर स्टार्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कानपुर की शुरुआत सधी रही। आदर्श सिंह (22) और प्रियांशु पांडे (26) ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। इसके बाद समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने सत्यम सांगू (26) के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।

मध्यक्रम में मोहम्मद अमान ने नौ रन का योगदान दिया, जबकि यशवर्धन सिंह दो रन बनाकर नाबाद रहे। काशी रुद्राक्ष की ओर से वैभव चौधरी, अटल बिहार राय, विजय यादव और कार्तिक यादव ने एक-एक विकेट ​लिए। कानपुर ने 20 ओवर में 163 रन बनाए और काशी रुद्राक्ष के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा।