स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

खोए मोबाइल फोन वापस मिले तो लौट आई चेहरे की मुस्कान

खोए मोबाइल फोन वापस मिले तो लौट आई चेहरे की मुस्कान

एक स्वर में कहा “थैंक्यू लखनऊ पुलिस”

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। दक्षिणी जोन पुलिस ने बुधवार को 65 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस दिये। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने एक स्वर में कहा “थैंक्यू लखनऊ पुलिस।”दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार की मौजूदगी में मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। बरामद किए गए 65 मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है।

डीसीपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दक्षिणी जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए सर्विलांस सेल लगातार कार्य कर रही थी। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए सर्विलांस टीम ने मेहनत करते हुए 65 मोबाइल फोन बरामद किए। जिसके बाद मोबाइल के मालिको को बुलाकर उनके फोन वापस लौटाये गये। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी।

ऐसे में जब पुलिस ने उन्हें फोन वापस सौंपे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने लखनऊ पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के इस प्रयास ने उनका विश्वास और मजबूत किया है। मोबाइल स्वामियो ने एक साथ लखनऊ पुलिस का आभार जताते हुये एक साथ लखनऊ पुलिस थैक्यू कहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें