स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सीजी सिटी में  देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

सीजी सिटी में  देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय
  •  लखनऊ विकास प्राधिकरण करेगा संग्रहालय का संचालन, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जारी किये आदेश
  • 2 सप्ताह तक सभी को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश, उसके बाद बच्चों का 25 और व्यवस्कों का 50 रूपये लगेगा टिकट

पायनियर समाचार सेवा

लख्सनऊ। सीजी सिटी में अर्बन वेट लैंड के पास बना नौसेना का शौर्य संग्रहालय 15 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण संग्रहालय का संचालन करेगा। शुरूआत के 02 सप्ताह तक लोगों के लिए निःशुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी। इसके बाद बच्चों के लिए 25 रूपये व व्यस्कों के लिए 50 रूपये प्रति व्यक्ति टिकट लगेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर नागरिकों के लिए संग्रहालय खोलने के आदेश जारी कर दिये हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने 30 मई, 2026 को संग्रहालय का लोकार्पण किया था। अब लखनऊ विकास प्राधिकरण इसका संचालन व अनुरक्षण करेगा। आजादी के इस महापर्व के अवसर पर शनिवार से संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। अगले 02 सप्ताह तक संग्रहालय में टिकट नहीं लगेगा और यहां घूमने आने वाले लोगों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। इसके बाद व्यस्कों के लिए 50 रूपये व बच्चों के लिए 25 रूपये प्रवेश शुल्क लागू होगा। संग्रहालय सुबह 10ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक खुलेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि 15 अगस्त को 03 यूपी नेवल यूनिट यहां ध्वजारोहण करेगी।

समुद्री गश्ती विमान देगा रोमांच
नौसेना शौर्य संग्रहालय में टीयू-142 समुद्री गश्ती विमान स्थापित किया गया है, जो अपनी खूबियों और सेना के अप्रतिम शौर्य का साक्षात्कार कराएगा। यहां लोग भारतीय नौसेना के विशेष पोत आइएनएस गोमती का पूरा ब्योरा जान सकेंगे। साथ ही पोत के लिए उपयोगी रहे कैपस्टन ड्रम का दीदार करेंगे। इसके अलावा सीईटी 53 एम पनडुब्बी अवरोधक लोगों को आकर्षित करेगी। इसके पास में ही आसमान में निशाना साधती एके-726 मीडियम रेंज तोप लोगों को रोमांच से भर देगी।

टारपीडो, लांचर होंगे विशेष आकर्षण
संग्रहालय में आइएनएस गोमती का मुख्य मस्तूल व अग्र मस्तूल भी है। पी-21 पोत अवरोधक मिसाइल जेट विमान की तरह नजर आती है। वहीं, अवरोधक मिसाइल कंटेनर, ट्रिपल टारपीडो लांचर व एके 230 तोप प्रणाली नौसेना की भव्यता व क्षमता का बखान करती है। इस ओपन एयर संग्रहालय में आने वाले दर्शकों को वास्तविक नौसैनिक यंत्र दिखाई देंगे, जिसमें से कई भारतीय नौसेना पोत गोमती से संबंधित हैं।

वर्जन
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नौसेना शौर्य संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। यह गौरवशाली परिसर लखनऊ समेत प्रदेश के लोगों को नौसेना के शौर्य से परिचित कराएगा। संग्रहालय में लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही रेस्टोरेंट/कैफेटेरिया भी संचालित किया जाएगा।
प्रथमेश कुमार, उपाध्यक्ष
लखनऊ विकास प्राधिकरण

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें