विधायक डॉ. नीरज ने छह विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

जानकीपुरम के सिकंदरपुर में बनेगा सामुदायिक केंद्र भारतेंदु हरिश्चंद्र, फैजुल्लागंज एवं लालालाजपत राय वार्ड में भी विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के निर्देशन में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सोमवार को जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में सामुदायिक केंद्र का निर्माण,रामजानकी वाटिका एवं सहारा स्टेट स्थित सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया। वहीं लाला लाजपतराय वार्ड में ग्रीन बेल्ट, भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं फैजुल्लागंज के नौबस्ता के रामलीला मैदान में एक-एक कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। ये सभी कार्य विधायक निधि, लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं नगर विकास द्वारा पूर्ण कराए जाएंगे।
जानकीपुरम के सिकंदरपुर में सामुदायिक केंद्र के निर्माण का कार्य विधायक निधि से कराया जाएगा इसी निधि से भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड के नौबस्ता स्थित रामलीला मैदान में मंच के पास एक-एक कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि सामुदायिक केंद्र बनने से क्षेत्रवासियों को शादी-विवाह सहित विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी सुविधा मिलेगी। आसपास के लोगों को अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
वहीं जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के अंतर्गत ही सहारा स्टेट में मृत्युंजय मंदिर के निकट स्थित सरोवर के सौंदर्यीकरणका कार्यभूमि पूजन हुआ। जबकि लाला लाजपतराय वार्ड के अंतर्गत अलीगंज स्थितहै सेक्टर-आई की ग्रीन बेल्ट एवं जानकीपुरम द्वितीय के अंतर्गत रामजानकी वाटिका के सौंदर्यीकरण कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद राघव राम तिवारी, पार्षद मान सिंह यादव, पार्षद राजकुमारी मौर्य, पार्षद रश्मि सिंह, रूपाली गुप्ता, सुरेश तिवारी, बृज किशोर पांडेय, संजय तिवारी, दिव्यांशी शुक्ला, कृपा शंकर मिश्रा, अशोक त्रिवेदी, आईएस मिश्रा, सतीश वर्मा, संजय पाठक, एपी सिंह, शशिकांत वशिष्ठ, डीसी गुप्ता, ओपी तिवारी, राजेश मिश्रा, कृष्ण गोपाल सारस्वत, स्मृति त्रिवेदी, पुनीत शुक्ला, पंकज अग्रवाल, विशंभर लोधी, राम प्रसाद वर्मा, विजय रावत एवं वीके पाठक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



