मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
नैनीताल

स्कूटी से चरस की तस्करी करते 2 युवक गिरफ्तार, 1.155 किलो अवैध चरस बरामद

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम चरस बरामद हुई है।…

साझा करें WhatsAppFacebookX
स्कूटी से चरस की तस्करी करते 2 युवक गिरफ्तार, 1.155 किलो अवैध चरस बरामद

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी को भी कब्जे में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम कोतवाली पुलिस और एसटीएफ टीम ने वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग की। इस दौरान मनोज चंद्र (29), निवासी बामन चापड़, पाटी, चंपावत के कब्जे से 609 ग्राम और संजय चंद्र (30), निवासी अनरिया, पाटी, चंपावत के कब्जे से 546 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी संख्या यूके 04 टीबी 8402 को सीज किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।