स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर बनेगा डबल लेन ओवरब्रिज, 84 करोड़ की वित्तीय मंजूरीट्रांस एसीएनआर समेत नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किएअमेरिकी आंकड़ों, पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी में फिर उतार-चढ़ाव की आशंका : विश्लेषकपांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर सोमवार से बैंकों की तीन दिवसीय हड़तालजलभराव के बीच सीएचसी पहुंचे सीएमओ, मरीजों से जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हालएक माह से जर्जर पड़ा नगपुर सीएचसी का मुख्य गेट, हादसे का बढ़ा खतराफसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को दिलाया जाएगा बीमा क्लेम : जिलाधिकारीअतिवृष्टि के दृष्टिगत मण्डल के सभी जनपदों में बरती जाए सतर्कता: दुर्गा शक्ति नागपालतालाब में डूबकर युवक की मौत, दो घंटे बाद बरामद हुआ शवमहामूदाबाद में दशलक्षण पर्व का समापन, निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्राहैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर बनेगा डबल लेन ओवरब्रिज, 84 करोड़ की वित्तीय मंजूरीट्रांस एसीएनआर समेत नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किएअमेरिकी आंकड़ों, पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी में फिर उतार-चढ़ाव की आशंका : विश्लेषकपांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर सोमवार से बैंकों की तीन दिवसीय हड़तालजलभराव के बीच सीएचसी पहुंचे सीएमओ, मरीजों से जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हालएक माह से जर्जर पड़ा नगपुर सीएचसी का मुख्य गेट, हादसे का बढ़ा खतराफसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को दिलाया जाएगा बीमा क्लेम : जिलाधिकारीअतिवृष्टि के दृष्टिगत मण्डल के सभी जनपदों में बरती जाए सतर्कता: दुर्गा शक्ति नागपालतालाब में डूबकर युवक की मौत, दो घंटे बाद बरामद हुआ शवमहामूदाबाद में दशलक्षण पर्व का समापन, निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा

राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का प्रतीक है तिरंगा: सतीश शर्मा

राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का प्रतीक है तिरंगा: सतीश शर्मा

राम बाबू मिश्रा रामसनेहीघाट बाराबंकी। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, त्याग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हर नागरिक को इस अभियान में उत्साह के साथ भाग लेकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा दरियाबाद के दरियाबाद पश्चिमी मंडल में खजुरी चौराहे से बिरौली तक मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता और युवा यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान और देश की एकता के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब को अभियान के प्रति लोगों के उत्साह और राष्ट्रभक्ति का प्रमाण बताया।खजुरी से बिरौली तक निकली यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। तिरंगों से सजे मार्ग और गूंजते देशभक्ति के नारों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें