मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

इमामबाड़े से चोरी के तीन चांदी के अलम व 1.97 लाख बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अंकित यादव। बाराबंकी जैदपुर कस्बे के छोटी सरकार इमामबाड़े से करीब दस दिन पहले चोरी हुए चांदी के नौ अलम के मामले में जैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के…

साझा करें WhatsAppFacebookX
इमामबाड़े से चोरी के तीन चांदी के अलम व 1.97 लाख बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अंकित यादव। बाराबंकी

जैदपुर कस्बे के छोटी सरकार इमामबाड़े से करीब दस दिन पहले चोरी हुए चांदी के नौ अलम के मामले में जैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के तीन चांदी के अलम और 1.97 लाख नकद बरामद किए हैं। छोटी सरकार इमामबाड़े से चांदी के नौ बेशकीमती अलम चोरी होने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने देर रात साईं इंटर कॉलेज के पास घेराबंदी कर आरोपी अज़हर अब्बास को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पिठू बैग से करीब 900 ग्राम वजन के तीन चांदी के अलम और 1 लाख 97 हजार नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शेष चोरी गए अलम की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में कस्बा इंचार्ज संजय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पांडे और आरक्षी पंकज राठौर शामिल रहे।