स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, चार घंटे बाद भरी उड़ान

विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, चार घंटे बाद भरी उड़ान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानाी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-2111) में बम होने की सूचना मिली। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक यह विमान सुबह करीब 10 बजे अहमदाबाद से लखनऊ पहुंचा था और फिर यहां से दिल्ली जाना था। लखनऊ एयरपोर्ट पर रुकने के बाद यह विमान सुबह करीब 10:45 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए तैयार था और उसमें करीब 180 यात्री सवार हो चुके थे। इसी दौरान विमान के टॉयलेट में एक टिशू पेपर पर विमान में बम होना लिखा मिला।

इसकी जानकारी मिलते ही पायलट ने आनन-फानन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। वहीं इसकी जानकारी विमान में सवार यात्रियों को हुई तो उनमें दहशत फैल गई। बाद में एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को बुलाया। मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने विमान को चारों तरफ से घेर लिया और जाँच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान विमान के अंदर सघन तलाशी लेने के साथ विमान में सवार यात्रियों के बैग आदि सामान बाहर निकाल कर उनकी भी सघन जांच की गई। साथ ही एक-एक करके सभी यात्रियों की भी तलाशी ली गई।

वहीं कई घंटों तक चली तलाशी और जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच के बाद अधिकारियों ने इसे किसी शरारती तत्व की फर्जी हरकत बताया। सुरक्षा जांच पूरी होने और विमान को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बाद में करीब चार घंटे की देरी से उड़ान को अपराहन लगभग 2:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जाँच के आदेश दिए गए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें