स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में अनुराग तिवारी उपाध्यक्ष

अंगद संगठन और मोनू संभालेंगे मंत्री पद

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में अनुराग तिवारी उपाध्यक्ष

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। मंगलवार को बख्शी का तालाब स्थित एक निजी होटल मे संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बीकेटी इकाई का विस्तार किया गया। बीकेटी इकाई के अध्यक्ष वेदरतन सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में युवाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंप कर व्यापारियों के बीच नई टीम तैयार करने की पहल की गई। जिसमे युवाओं को मौका देकर व्यापारी अनुराग तिवारी को उपाध्यक्ष,अंगद कनौजिया को संगठन मंत्री व मोनू रावत को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया| नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर माला पहनकर सम्मानित किया गया|

अनुराग तिवारी ने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे,व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अंगद कनौजिया ने कहा कि संगठन मंत्री के रूप में व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और इकाई को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देंगे,संगठन की गतिविधियों में अधिक से अधिक व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे|मोनू रावत ने कहा कि मंत्री पद की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जवाब देही भी है,व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए काम करेंगे|

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष वेदरतन सिंह के नेतृत्व में हुए इस विस्तार को बीकेटी में व्यापार मंडल की गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं इस अवसर पर संरक्षक देवेंद्र सिंह चौहान,उदय प्रताप सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार अवस्थी,महासचिव मनोज रावत,मुसद्दीलाल गुप्ता,सुखदेव लोधी,योगेंद्र प्रताप सिंह, इतेंद्र सिंह,प्रदीप सिंह चौहान,कौशलपति शुक्ला,विजय गुप्ता,रामकिशोर रावत,सत्येंद्र सहित अन्य पदाधिकारी\ व्यापारी शामिल रहे|

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें