स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

सीतापुर: चालक समेत सात घायल, तीन की हालत गंभीर

सीतापुर: चालक समेत सात घायल, तीन की हालत गंभीर

दो आटो आपस में भिड़े

वैभव दीक्षित। सीतापुर

थानगांव थाना क्षेत्र के बड़े चैराहे के पास रविवार को एक सीएनजी आटो सड़क किनारे खड़े बैटरी आटो से टकरा गया। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार महमूदाबाद से सवारियां लेकर रेउसा जा रहा सीएनजी आटो बड़े चैराहे के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने आटो का संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़े बैटरी आटो में जा घुसा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सीएनजी आटो चालक रवि (पुत्र मुन्ना, निवासी सहजानी, महमूदाबाद), सतगुरु (पुत्र रामनाथ, निवासी जियारी पुरवा, समरदहा), फूलमती (पत्नी धर्मेंद्र, निवासी रामगांव), साकीरा (पत्नी तारु, निवासी नरहर बाड़ा), रेशमा (पत्नी बबन, निवासी नरहर), विशाल गुप्ता (पुत्र बाल किशन, निवासी अकसोहा, रेउसा) तथा छब्बन (पुत्र तालुक खान, निवासी नरहर) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा भेजा गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक रवि, फूलमती और सतगुरु की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों का उपचार कराया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें