श्री धार्मिक लीला में शबरी-राम मिलन और बाली वध का मंचन

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
श्री धार्मिक लीला कमेटी के मंच पर रामलीला के दौरान शबरी-राम मिलन, हनुमान-राम मिलन और बाली वध के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लीला निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि पहले दृश्य में रिया खरबंदा ने शबरी की भूमिका निभाई। वर्षों से प्रभु राम की प्रतीक्षा कर रही शबरी की कुटिया में सीता की खोज करते हुए राम पहुंचते हैं। दोनों के मिलन का दृश्य भावुक करने वाला रहा।
इसके बाद रोहित खरबंदा द्वारा निभाए गए हनुमान के पात्र ने दर्शकों का ध्यान खींचा। दर्शक उनका आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़े। सुग्रीव की भूमिका में अमित नागपाल ने अपने भाई बाली के अत्याचारों का वर्णन किया। इसके बाद राम के निर्देश पर सुग्रीव बाली को युद्ध के लिए ललकारते हैं और राम बाली का वध कर देते हैं। बाली की भूमिका में नरेश चावला ने प्रभावशाली अभिनय किया। अंतिम दृश्य में जामवंत के कहने पर राम हनुमान को सीता की खोज के लिए लंका भेजते हैं। राम की भूमिका में शिवम बत्रा और लक्ष्मण के किरदार में विदाश खरबंदा ने शानदार अभिनय किया।
------------