मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
गुरुग्राम

सदर्न पेरिफेरल रोड और सोहना में प्रॉपर्टी की कीमतों में 165% तक उछाल; कमर्शियल और रिटेल गतिविधियों को मिल रही रफ्तार

गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) और दक्षिण गुरुग्राम का सोहना तेजी से उभरते रियल एस्टेट कॉरिडोर बन रहे हैं। प्रॉपर्टी कीमतों में तेज बढ़ोतरी, आवासीय विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार गतिविधियों के विस्तार के साथ अब दोनों क्षेत्रों में कमर्शियल और रिटेल…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सदर्न पेरिफेरल रोड और सोहना में प्रॉपर्टी की कीमतों में 165% तक उछाल; कमर्शियल और रिटेल गतिविधियों को मिल रही रफ्तार

गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) और दक्षिण गुरुग्राम का सोहना तेजी से उभरते रियल एस्टेट कॉरिडोर बन रहे हैं। प्रॉपर्टी कीमतों में तेज बढ़ोतरी, आवासीय विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार गतिविधियों के विस्तार के साथ अब दोनों क्षेत्रों में कमर्शियल और रिटेल बाजार भी आकार ले रहा है।

मैजिकब्रिक्स के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में एसपीआर के आसपास प्रॉपर्टी कीमतों में 165 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि उद्योग के आंकड़ों के मुताबिक सोहना में इसी अवधि में कीमतें 140 प्रतिशत से अधिक बढ़ी हैं। एसपीआर पर औसत आवासीय कीमत करीब 16,249 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गई है और 2026 में सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। करीब 16 किलोमीटर लंबा एसपीआर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को सोहना रोड और एनएच-48 से जोड़ता है। कोलियर्स ने एसपीआर और सोहना को गुरुग्राम के प्रमुख उभरते माइक्रो मार्केट में शामिल किया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर बना अहम आधार

मार्च 2026 में जीएमडीए ने एनएच-48 से वाटिका चौक के बीच एसपीआर पर 4.2 किलोमीटर लंबे सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए 755 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। इसमें 4+4 लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर, सर्विस रोड, रैंप और एनएच-48 पर इंटरचेंज प्रस्तावित हैं। इसका उद्देश्य एसपीआर, एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर के बीच आवागमन बेहतर करना है।

राज्य सरकार ने 69 करोड़ रुपये की दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें सेक्टर 68-69 के मिसिंग लिंक को पूरा करना और 7.1 किलोमीटर लंबे आईएफएफसीओ चौक-एसपीआर कॉरिडोर का विकास शामिल है। एनएचएआई ने दिल्ली से सोहना रोड की ओर यातायात के लिए अलग लेफ्ट-टर्न फ्लाईओवर और सोहना से दिल्ली की दिशा में मौजूदा एनएच-8 फ्लाईओवर के ऊपर दूसरे स्तर के राइट-टर्न फ्लाईओवर का प्रस्ताव दिया है।

सोहना में गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ाव ने कनेक्टिविटी बेहतर की है। आईएमटी सोहना का विकास और प्रस्तावित मेट्रो विस्तार भी क्षेत्र की भविष्य की मांग को सहारा दे सकते हैं।

कमर्शियल और रिटेल की ओर बढ़ता बाजार

आवासीय आबादी बढ़ने के साथ संगठित रिटेल, स्थानीय खरीदारी, ऑफिस, होटल, स्वास्थ्य सेवाओं और मनोरंजन की मांग बढ़ रही है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स के आंकड़ों के अनुसार, सोहना रोड के कमर्शियल बाजार में 26 बिजनेस पार्क, आईटी/आईटीईएस और एसईजेड परियोजनाएं हैं तथा करीब 1.328 करोड़ वर्ग फुट का मौजूदा कमर्शियल स्टॉक है।

एसपीआर पर डीएलएफ, सिग्नेचर ग्लोबल और गोदरेज प्रॉपर्टीज सक्रिय हैं। सिग्नेचर ग्लोबल ने सेक्टर 71 में टाइटेनियम एसपीआर और क्लोवरडेल एसपीआर को विकसित कर रहा है और हाल ही में इटैलियन लाइफस्टाइल ब्रांड टोनिनो लैम्बॉर्गिनी के साथ ब्रांडेड रेसिडेंस सेगमेंट में प्रवेश किया है। सोहना में सेंट्रल पार्क, ट्रेवॉक और सिग्नेचर ग्लोबल जैसे डेवलपर्स मौजूद हैं।

सिग्नेचर ग्लोबल का ‘दक्षिण-गुरुग्राम का एक्स फैक्टर’ टाउनशिप आधारित विकास पर केंद्रित है। सोहना में 2.15 एकड़ में इन्फिनिटी मॉल भी सिग्नेचर ग्लोबल विकसित कर रहा है, जिसमें रिटेल, मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट, रेस्तरां, मनोरंजन सुविधाएं और टैरेस कैफे शामिल होंगे। यह मॉल करीब 5 लाख लोगों के उपभोक्ता आधार को सेवाएं देने की क्षमता रखता है।

एसपीआर पर सिग्नेचर ग्लोबल और आरएमजेड ग्रुप का 50:50 संयुक्त उपक्रम ऑफिस, होटल और रिटेल वाला मिक्स्ड-यूज कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट विकसित करेंगे।

सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा, “सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) और सोहना अपने विकास के ऐसे महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर रहे हैं, जहां बुनियादी ढांचे के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा असर आर्थिक गतिविधियों और रियल एस्टेट बाजार पर दिखाई दे रहा है। आवासीय परियोजनाओं, रोजगार केंद्रों और सामाजिक सुविधाओं के विस्तार के साथ संगठित रिटेल, कार्यालय, हॉस्पिटैलिटी और अन्य व्यावसायिक सेवाओं की मांग भी लगातार बढ़ने की संभावना है। एसपीआर प्रीमियम आवासीय और मिक्स्ड-यूज कॉरिडोर, जबकि सोहना बड़े आवासीय और रोजगार केंद्र के रूप में विकसित हो रहे है। हमारा मानना है कि मजबूत बुनियादी ढांचा, डेवलपर्स की बढ़ती भागीदारी और उपभोक्ता मांग में निरंतर वृद्धि का यह मेल इन दोनों माइक्रो-मार्केट्स को भविष्य के प्रमुख विकास केंद्रों के रूप में और सशक्त करेंगे।”

आवासीय घनत्व, रोजगार गतिविधियों और कनेक्टिविटी में सुधार के साथ एसपीआर और सोहना का बाजार अब आवासीय विकास के साथ साथ कमर्शियल और रिटेल इकोसिस्टम की ओर बढ़ रहा है।