स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

स्कूल चलो अभियान को मिली नई उड़ान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहिला से जागरूकता रैली रवाना

स्कूल चलो अभियान को मिली नई उड़ान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहिला से जागरूकता रैली रवाना

भाजपा नेता सुनील सिंह ने दिखाई हरी झंडी, हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का लिया संकल्प

अंकित यादव। बाराबंकी

शिक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड त्रिवेदीगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहिला में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े, यही विकसित भारत की सच्ची नींव है।”

रैली में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रतिभागियों ने लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे और सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में अपना सहयोग दें।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रामनारायण यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवसागर सिंह, राम यश विक्रम, सरिता रावत, देवबक्स सिंह, कृष्ण किशोर पांडेय, समीर शर्मा,राजेश वर्मा, हेमंत यादव, जितेन्द्र यादव, सुनील वर्मा ,सहित विकासखंड त्रिवेदीगंज के परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर शिक्षा के प्रति उत्साह और जन जागरूकता के नारों से गूंज उठा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें