मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

झारखंड के जेपीएससी मुद्दों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चुप्पी को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर बोला तीखा हमला

एजेंसी। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी और उसके दोहरे रवैये पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और खढरउ पेपर लीक मामले पर कांग्रेस की चुप्पी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
झारखंड के जेपीएससी मुद्दों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चुप्पी को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर बोला तीखा हमला

एजेंसी। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी और उसके दोहरे रवैये पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और खढरउ पेपर लीक मामले पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी केवल चुनिंदा राजनीति कर रही है।

झारखंड के छात्रों के प्रति कांग्रेस की चुप्पी

संबित पात्रा ने कहा कि झारखंड में हजारों छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनके समर्थन में एक शब्द भी नहीं कहा है और न ही संसद में इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए काम कर रहे हैं और संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं।

प्रियांक खरगे की टिप्पणी को बताया अमानवीय

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे के बयान की आलोचना करते हुए पात्रा ने उसे बेहद अमानवीय करार दिया। उन्होंने कहा कि अहंकार भरे बयानों के बाद भी राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व इस पर पूरी तरह चुप है, जिससे देश के युवाओं के बीच गलत संदेश जा रहा है।