स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

‘मंगल मिलन’ में मांडविया ने राष्ट्रमंडल खेल, रोजगार पर दिये दो विशेष प्रेजेंटेशन

‘मंगल मिलन’ में मांडविया ने राष्ट्रमंडल खेल, रोजगार पर दिये दो विशेष प्रेजेंटेशन

एजेंसी, नई दिल्ली। केन्द्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने देश के युवाओं के विकास की विभिन्न योजनाओं एवं उन्हें रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने को लेकर आज यहां गठबंधन में शामिल पार्टियों के सांसदों के साथ गहन विचार मंथन किया और 2030 में देश में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।
संसद पुस्तकालय भवन स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में मंगलवार को राजग संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उपरोक्त दोनों विषयों पर अपने विभाग के दो विशेष योजनाओं के प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किये। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं सांसद शामिल हुए। इसके अलावा संसद के मानसून सत्र में शेष 10 दिनों में दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने की रणनीति तय की गई।
सूत्रों के अनुसार बैठक में मानसून सत्र के शेष 10 दिनों के लिए संसद की फ्लोर मैनेजमेंट रणनीति, विभिन्न विधाई कार्यों और सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई। इस के बाद केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दो विशेष प्रेजेंटेशन दिए। पहला प्रेजेंटेशन राष्ट्रमंडल खेलों और युवाओं से जुड़े विषयों पर केंद्रित था, जबकि दूसरा रोजगार सृजन के अवसरों पर आधारित रहा।
बैठक में एनसीपीआई के तीन सांसद अबू ताहिर, खलीलुर्रहमान और युसुफ पठान लगातार दूसरी बार शामिल नहीं हुए। ये तीनों सांसद पिछले मंगलवार को हुई ‘मंगल मिलन’ बैठक से भी अनुपस्थित रहे थे। उनकी लगातार गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चचार्एं तेज हैं। इनके वापस तृणमूल कांग्रेस में जाने की चचार्एं हैं। आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक न तो तीनों सांसदों और न ही एनसीपीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
बैठक के बाद सांसद रवि किशन ने मीडिया को बताया कि बैठक अच्छी रही। बैठक में बताया गया कि देश की विकास यात्रा बहुत अच्छी गति से आगे बढ़ रही है। आज जीडीपी वृद्धि, रोजगार और युवाओं के लिए अवसर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें