स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि हैः विशाल सिंह

देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि हैः विशाल सिंह

स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशक ने किया सूचना विभाग में ध्वजारोहण
निदेशक विशाल सिंह ने कार्मिकों को निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का दिया संदेश

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतन्.त्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत से सादगी के साथ मनाया गया। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर सूचना विभाग में देशभक्ति माहौल के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रीयगान एवं वन्दे मातरम का भावपूर्ण गायन किया गया।

इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम देश और प्रदेश के विकास में अपना पूर्ण योगदान दें।

सूचना निदेशक  सिंह ने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है।  युवा निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करें, तभी हमारा प्रदेश तथा देश नई ऊंचाइयों को छू सकेगा। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने विभागीय कार्मिकों को देश व प्रदेश के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। इसलिए हमारा दायित्व है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के साथ आमजन तक पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा से साथ करना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखे कि उनके कार्य एवं व्यवहार से किसी को कष्ट न पहुॅचे । उन्होने कहा कि कार्मिक संकल्प लेकर अपने कार्य को बाखूबी निभाये तथा अपने आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ ऐसा करके जाये कि जिससे उन्हे गौरान्वित महसूस हो।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें