ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी, 08 लीटर कच्ची शराब सहित एक गिरफ्तार

ऋषिकेश।( रजनी गोयल) जनपद को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने रेलवे रुषा फार्म, गुमानीवाला से 08 लीटर कच्ची अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वीरवार 5 नवंबर को सब इंस्पेक्टर नवीन जोशी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त रविन्द्र यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी गली नं.-04, गंगोत्री कॉलोनी, रुषा फार्म, गुमानीवाला, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 54 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु.अ.सं. 579/2026, धारा 60(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।



