स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पीलीभीत में प्रशासनिक फेरबदल, छह एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले

पीलीभीत में प्रशासनिक फेरबदल, छह एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले

डीएम आलोक कुमार ने जारी किया तबादला आदेश, चार अधिकारियों को नई तैनाती, दो को जिला मुख्यालय से किया संबद्ध

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

 जिले में प्रशासनिक फेरबदल के साथ तहसीलों में तैनाती का समीकरण बदल गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को छह उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंप दी। आदेश के तहत चार अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि दो एसडीएम को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। 

इस फेरबदल के बाद तहसील स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव होना तय है।

जारी आदेश के मुताबिक, बीसलपुर के एसडीएम नागेंद्र पांडेय को पूरनपुर भेजा गया है। कलीनगर में तैनात प्रमेश कुमार अब बीसलपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। पीलीभीत में एसडीएम न्यायिक रहे पवन कुमार को कलीनगर का एसडीएम बनाया गया है। वहीं, पूरनपुर में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात राजकुमार बैठा को अमरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ओर, अमरिया के एसडीएम हेमंत चौधरी और पूरनपुर के एसडीएम मयंक गोस्वामी को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। डीएम के आदेश से अमरिया, पूरनपुर, बीसलपुर और कलीनगर में अधिकारियों की तैनाती बदल गई है।

तबादलों से बदली प्रशासनिक तस्वीर

एक ही आदेश में छह एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदलने से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल देखने को मिली है। अब नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्र में राजस्व और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालने की चुनौती होगी। जिलाधिकारी का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें