स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पांच दिन में 11500 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा, एमएसपी पर एक दाना नहीं खरीदा: वर्धन यादव

पांच दिन में 11500 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा, एमएसपी पर एक दाना नहीं खरीदा: वर्धन यादव
गुुरुग्राम के खंड फर्रुखनगर की अनाज मंडी का दौरा करते गुरुग्राम जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वर्धन यादव।

  • वर्धन यादव ने फर्रुखनगर मंडी में बाजरा खरीद का जायजा लिया

गुरुग्राम। जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम ग्रामीण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वर्धन यादव ने फर्रुखनगर अनाज मंडी पहुंचकर बाजरे की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों, आढ़तियों तथा मंडी अधिकारियों से बातचीत की।
वर्धन यादव ने कहा कि एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक महज पांच दिनों में फर्रुखनगर मंडी में करीब 11,500 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि इसमें से एक दाना भी सरकार द्वारा घोषित 2,900 प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरकारी खरीद के तहत नहीं खरीदा गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य होने के बावजूद किसान मजबूरी में अपना बाजरा करीब 2,100 से 2,200 प्रति क्विंटल में बेचकर घर लौट रहा है। 

यानी किसान को सीधे तौर पर लगभग 700 से 800 प्रति क्विंटल कम कीमत मिल रही है। सरकार बताए कि जब 2,900 एमएसपी घोषित है तो फर्रुखनगर का किसान 2,100-2,200 में अपनी फसल क्यों बेच रहा है। पांच दिन में 11,500 क्विंटल बाजरा मंडी में आने के बावजूद रूस्क्क पर एक दाना तक नहीं खरीदा गया तो फिर एमएसपी की घोषणा आखिर किसके लिए है। वर्धन यादव ने कहा कि किसान कोई भीख नहीं मांग रहा। फर्रुखनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव ने सरकार से मांग की कि मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद तत्काल सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मौके पर जिला महाचिव राकेश यादव, विवेक कटारिया, दिनेश सरपंच माकडोला, जिला सचिव दीपेश कौशिक, भीम सोनी, संदीप यादव, जयभगवान यादव, प्रकाश थानेदार, ऋषि, राजेश पंडित, हरिकिशन, सुरेंद्र डाबोदा, वीरेंद्र सरपंच फाजिलपुर, दीपक यादव ताजनगर, नवीन शर्मा, रणजीत कांकरोला, विनोद पातली, कैप्टेन सुरेंद्र, बिशंबर थानेदार, जग्गी सैनी, हरकेश, दीपक राजपूत, प्रमोद यादव आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें