स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

ड्यूटी से लौट रही नर्स की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

ड्यूटी से लौट रही नर्स की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के जॉगर्स चौराहे पर मंगलवार सुबह एक  सड़क हादसे में निजी अस्पताल की एक नर्स की मौत हो गई। पूरी रात अस्पताल में मरीजों की सेवा करने के बाद घर लौट रही युवती को मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल नर्स को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक साधना (26) वर्ष पुत्री राम विशुन, जनपद उन्नाव के पनापुर कलां लगलेसरा गांव की निवासी थीं और दुबग्गा स्थित विकल्प अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थीं।

मंगलवार सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। सुबह करीब 8:30 बजे जॉगर्स चौराहे पर सड़क पार करते समय मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूपी 32 एलपी 1910) की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भरी मौरंग सहित साधना उसके नीचे दब गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल साधना को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची दुबग्गा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद साधना की जान नहीं बचाई जा सकी। इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है विधिक कार्रवाई की जाएगी

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें