स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

निघासन में भीषण सड़क हादसा, 2 छात्राओं समेत 3 की मौत - पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव, छाया मातम

लिफ्ट बनी काल, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर - दो दिन पहले ही पिता ने जमा की थी 30 हजार फीस

निघासन में भीषण सड़क हादसा, 2 छात्राओं समेत 3 की मौत - पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव, छाया मातम

लखीमपुर-खीरी। जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। निघासन में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो नर्सिंग छात्राओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया, परिजनों की चीख-पुकार से गांव में मातम छा गया। मृतकों में निघासन के चंद्रगुप्तनगर वार्ड निवासी क्रांति (21), मझगई थाना क्षेत्र के बोटनपुरवा गांव की प्रियंका (21) और निघासन के रामजीवन (20) शामिल हैं। क्रांति और प्रियंका भीरा के संतगढ़ स्थित वन बीट कॉलेज आॅफ मेडिकल साइंस में नर्सिंग की पढ़ाई करती थीं, घर से 60 किमी दूर रोजाना अप-डाउन करती थीं।

क्रांति के पिता सभासद रामखेलावन ने बताया कि शनिवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद क्रांति और प्रियंका बस का इंतजार कर रही थीं। तभी पड़ोसी रामजीवन दवा लेकर वहां से गुजरा और दोनों को घर छोड़ने के लिए बाइक पर बैठा लिया। कुछ ही दूर पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रांति को उसकी मां डॉक्टर बनाना चाहती थी, जबकि प्रियंका के पिता ने हादसे से दो दिन पहले ही 30 हजार रुपये फीस जमा की थी। प्रियंका तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। रामजीवन के परिवार में पहले ही मां सोना देवी का निधन हो चुका है, अब जवान बेटे की मौत से पिता सोनेलाल टूट गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निघासन क्षेत्र की आबादी 4 लाख से अधिक होने के बावजूद उच्च शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज नहीं हैं, जिससे छात्राओं को दूर-दराज जाना पड़ता है। इस घटना ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की सुलभता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें