स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, डीएम ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारियां

नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, डीएम ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारियां

पायनियर समाचार सेवा। नैनीताल। मां नैना देवी मंदिर मल्लीताल परिसर में 16 से 21 अक्टूबर तक प्रस्तावित 70वीं दुर्गा पूजा सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने आयोजन के लिए आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं। डीएम ने नगर पालिका, पर्यटन, विद्युत व अग्निशमन विभाग को समन्वय से मुख्य कार्यक्रम स्थल और फांसी गधेरा में मंच, पंडाल, प्रकाश, ध्वनि, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, साज-सज्जा और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आयोजन स्थल पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम और प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। खेल एवं शिक्षा विभाग को जागरूकता मैराथन और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा गया। 17 से 19 अक्टूबर के विशेष कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने, तल्लीताल, मल्लीताल और अन्य प्रमुख मार्गों पर पार्किंग व्यवस्था करने तथा अग्निशमन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने के निर्देश दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपदान और झांकी के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा नैनीझील में दीपदान के लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। 19 अक्टूबर के भंडारे में पेयजल उपलब्ध कराने को भी कहा गया। बैठक में एडीएम विवेक राय, एसडीएम नवाजिश खलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें