स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

नहीं हटेगा गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड टोल, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

सरकार ने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया

नहीं हटेगा गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड टोल, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित टोल प्लाजा।

सरकार ने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया

गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद को जोडऩे वाली सडक़ों पर लगने वाले चार टोल टैक्स अभी नहीं हटेंगे। सरकार ने इन टोल को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का फैसला करते हुए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले इन चारों टोल को बंद करने की अंतिम तिथि दो जुलाई 2026 तय की गई थी। अब नए नोटिफिकेशन के अनुसार टोल पर फीस वसूली लगातार जारी रहेगी।


नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन टोल पर निजी कार, स्टेशन वैगन और तिपहिया वाहन चालकों से 40 रुपये का एकतरफा शुल्क लिया जाएगा। वहीं कमर्शियल, लॉजिस्टिक वाहनों और भारी मशीनरी से प्रति ट्रिप 350 रुपये तक का शुल्क वसूला जाएगा। बार-बार सफर करने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने दैनिक और मासिक पास की सुविधा भी दी है। एक ही दिन में कई बार टोल क्रॉस करने वाले चालक एक दिन के शुल्क का 1.5 गुना देकर पूरे दिन आवाजाही कर सकेंगे, जो आधी रात से मान्य होगा। कमर्शियल वाहनों के लिए मासिक पास एकल यात्रा शुल्क का 30 गुना होगा, जबकि गैर-व्यावसायिक  निजी वाहनों के लिए मासिक पास की दर एकल यात्रा शुल्क का 20 गुना तय की गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गुरुग्राम-फरीदाबाद राजमार्ग क्रेशर जोन रोड और बल्लभगढ़-सोहना खंड पर लगने वाले टोल प्लाजा पर फीस वसूली पहले की तरह जारी रहेगी। स्थानीय निवासियों और किसानों को राहत देते हुए अधिसूचना में कई श्रेणियों को टोल से छूट दी गई है। दोपहिया वाहन, कृषि ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस वाहन, अग्निशमन गाडिय़ां, एंबुलेंस और गैर-व्यावसायिक स्थानीय आवागमन करने वाले लोगों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा।


बता दें कि कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टोल को लेकर लंबे समय से विरोध होता रहा है। स्थानीय लोगों और कई जनप्रतिनिधियों ने कई बार टोल हटाने की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने दो जुलाई 2026 तक टोल का समय तय किया था। अब नए नोटिफिकेशन के बाद टोल हटने की उम्मीद खत्म हो गई है। इससे रोजाना गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने वाले हजारों यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें