स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

मायावती ने ईवीएम-आधारित मतदान पर उठाए सवाल

मायावती ने ईवीएम-आधारित मतदान पर उठाए सवाल

  • कहा कि लोग मतपत्र की वापसी की मांग कर रहे हैं

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-आधारित चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ईवीएम का इस्तेमाल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। मायावती ने साथ ही यह दावा भी किया कि आबादी का एक बड़ा वर्ग मतपत्र प्रणाली की वापसी की मांग कर रहा है। बसपा उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यालय कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश, मंडल सहित सभी स्तर के पदाधिकारी और राज्य के 75 जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। मायावती ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की विश्वसनीयता को लेकर चिंताएं सामने आने के बाद उनकी पार्टी ईवीएम के इस्तेमाल का विरोध करने वाली पहली पार्टी थी। 

उन्होंने कहा कि बसपा द्वारा 'बहुजन समाज' की एकजुटता और जागरुकता के बाद ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) को भी हथियार बनाकर स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान को प्रभावित करने का नया तरीका अविष्कार करने के आरोपों के मद्देनजर जब उसका सर्वप्रथम विरोध बसपा ने मतदान की अविश्वसनीयता को देख कर किया तब विरोधी पार्टियों व यथा-व्यवस्थावादी तत्वों आदि को यह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि आज देश की अधिकतर जनता ईवीएम पद्धति आदि को स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को प्रथमदृष्टया सही नहीं मानकर मतपत्रर से चुनाव कराने की पहली जैसी व्यवस्था बहाली की मांग कर रही है। वैसे चुनावी धांधलियों के मामलों में कांग्रेस पार्टी का दामन भी सर्वविदित तौर पर काफी दागदार रहा है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था के खोखले होने का मूल कारण एक पूरी तरह से विश्वसनीय, स्वतंत्र, निष्पक्ष और जवाबदेह चुनाव प्रणाली का न होना है। मायावती ने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के समय से ही बसपा के लिए चिंता का विषय रहा है और पार्टी के राजनीतिक संघर्ष का एक बड़ा कारण भी बना हुआ है। उन्होंने इस मुद्दे को उठाने में 'जेन जी' (युवा पीढ़ी) की भागीदारी का भी उल्लेख किया और कहा कि युवाओं ने इसे एक नयी दिशा दी है और इसे एक प्रमुख सार्वजनिक मुद्दा बना दिया है। उन्होंने सवाल किया कि इस मुद्दे को दबाने के लिए हर स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन क्या आग से आग बुझाना सही है? मायावती ने आरोप लगाया कि धन-बल, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और राजनीति के अपराधीकरण ने लंबे समय से चुनावों को प्रभावित किया है।
उन्होंने एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय मतदान प्रक्रिया की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए चुनावी शुचिता (ईमानदारी) बहुत जरूरी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें