स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

मात्र 12 मिनट में युवक के घर पहुंचकर बचाई जान

मात्र 12 मिनट में युवक के घर पहुंचकर बचाई जान

आत्महत्या का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने समय रहते अस्पताल पहुंचाया, मेटा के अलर्ट पर पुलिस मुख्यालय ने की तत्काल कार्रवाई

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट पर मेटा कंपनी से मिले अलर्ट के आधार पर यूपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कानपुर नगर में एक 21 वर्षीय युवक की जान बचा ली। थाना ककवन पुलिस की टीम मात्र 12 मिनट के भीतर युवक के घर पहुंच गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। जानकारी के मुताबिक, चार नवंबर की रात कमिश्नरेट कानपुर नगर, थाना ककवन क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवक ने डाई पीते हुए आत्महत्या का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। रात 10:23 बजे मेटा कंपनी की ओर से इस पोस्ट के संबंध में पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट प्राप्त हुआ। 

जंहा डीजीपी ने उक्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसेक बादमुख्यालय सोशल मीडिया सेंटर की टीम ने मेटा ने उपलब्ध कराए गए युवक के मोबाइल नंबर की लोकेशन ज्ञात कर वश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस को प्रकरण से अवगत कराया गया। जहां सूचना एवं लोकेशन के आधार पर कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना ककवन में तैनात उप निरीक्षक ओमवीर सिंह, उप निरीक्षक अमित सहाय व आरक्षी अनिल गुप्ता मात्र 12 मिनट में पीड़ित के घर पहुँच गए। जहां पुलिस टीम ने पीड़ित ने सोशल मीडिया पर किए गए आत्महत्या संबंधी पोस्ट के बारे में उसके परिजनों को अवगत कराया तथा तत्काल उसके कमरे में पहुँची।वहां पीड़ित युवक पलंग पर बेसुध अवस्था में पड़ा था। उसके पास डाई का खाली रैपर पड़ा था तथा गिलास पड़ा था। पीड़ित की हालत गंभीर थी।

पुलिस टीम ने आनन-फानन पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया।स्वास्थ्य में सुधार होने पर पूछताछ के दौरान पीड़ित ने बताया कि वह पशु फ़ार्म में मजदूरी करता है। युवक एक लड़की से प्रेम करता है। युवक उस लड़की से शादी करना चाहता था, किंतु अचानक लड़की ने युवक से बात करना बंद कर दी । इस कारण युवक भावनात्मक अवसाद में आ गया था। इसी तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार आए और उसने यह कदम उठा लिया।पुलिस ने की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए यूपी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गई। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें