स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

मास्करेड ऑफ आर्ट …जयपुरिया स्कूल की कला प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली

मास्करेड ऑफ आर्ट …जयपुरिया स्कूल की कला प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली
  • 24 से 27 मार्च तक आम जनता के लिए खोली जा रही है। स्कूल परिसर में सजी इस प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

लखनऊ,पायनियर संवाददाता। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी मास्करेड ऑफ आर्ट 24 से 27 मार्च तक आम जनता के लिए खोली जा रही है। स्कूल परिसर में सजी इस प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन 18 मार्च को प्रसिद्ध कलाकार और कला समीक्षक डॉ. अवधेश मिश्रा ने किया। उन्होंने छात्रों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

प्रदर्शनी में कथकली के आकर्षक मुखौटे, जनजातीय कला, वारली पेंटिंग, प्राकृतिक दृश्य, अमूर्त चित्र और आधुनिक डिज़ाइनों का सुंदर प्रदर्शन किया गया है। विविधता से भरपूर ये कलाकृतियाँ दर्शकों को कला की अलग-अलग शैलियों से रूबरू कराती हैं।

इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण कक्षा 8 की छात्रा शैला द्वारा तैयार किया गया भित्ति चित्र (म्यूरल) है, जिसमें पेंटिंग के साथ सिरेमिक कार्य का भी समावेश किया गया है। इसकी बारीकी और कलात्मकता दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है।

यह प्रदर्शनी न केवल कला का प्रदर्शन है, बल्कि छात्रों की सोच, सांस्कृतिक जुड़ाव और रचनात्मक आत्मविश्वास की झलक भी पेश करती है।

प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेगी। प्रवेश निःशुल्क है और इसमें परिवार, अभिभावक व कला प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें