स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
आगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीटआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट

मांस तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मांस तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद पुलिस ने मांस तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदोई जनपद के संडीला थाना क्षेत्र के मुन्नू खेड़ा गांव निवासी इस्लामुद्दीन (36) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बीती दो नवंबर को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रुसेना गांव निवासी भूपेंद्र अर्कवंशी ने तहरीर देकर बताया था कि एक ओमनी वैन से भारी मात्रा में मांस ले जाया जा रहा है। मामले में पुलिस ने वाहन चालक मोहम्मद फैजूल समेत रिजवान, इस्लामुद्दीन और इरशाद के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने मंगलवार को रिजवान और फैजूल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि इस्लामुद्दीन और इरशाद फरार चल रहे थे।पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रहीमाबाद पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर तरौना मोड़ के पास से वांछित इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि आरोपी कथित रूप से अवैध तरीके से मांस काटने और उसे ले जाने के मामले में शामिल था। 

आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।वहीं, मामले में फरार चल रहे मलिहाबाद कस्बे के चौधराना निवासी इरशाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें