स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

भाजपा को पौड़ी में बड़ा झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने दिया इस्तीफा

भाजपा को पौड़ी में बड़ा झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने दिया इस्तीफा

पौड़ी। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पौड़ी जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पौड़ी के पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आठ साल तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने 18 अक्टूबर को पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। बेनाम ने इसके पीछे व्यक्तिगत कारणों के साथ ही पार्टी में खुद को उचित तरीके से नहीं समझे जाने और घुटन महसूस होने की बात कही है।
यशपाल बेनाम ने कहा कि वह ठीक आठ साल पहले, 18 अक्टूबर को ही भाजपा में शामिल हुए थे। संयोग से आठ साल बाद इसी तारीख को उन्होंने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में विभिन्न नेताओं के बीच उन्हें समझने का प्रयास नहीं किया गया, जिसके चलते वह असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस तरह की परिस्थितियों में रहने की आदत नहीं है, इसलिए उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ने का फैसला किया।
बेनाम ने कहा कि उनका राजनीतिक सफर हमेशा अपने सिद्धांतों और स्वतंत्र विचारधारा के आधार पर आगे बढ़ा है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जनता के समर्थन से जीत हासिल की और अपनी अलग पहचान बनाई। उनके मुताबिक, राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने अपनी क्षमताओं के दम पर पहचान बनाई, लेकिन भाजपा में आठ साल बिताने के बावजूद पार्टी ने उनकी क्षमताओं का समुचित उपयोग नहीं किया।
यशपाल बेनाम पौड़ी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह वर्ष 2007 में पौड़ी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा वह दो बार निर्दलीय और एक बार भाजपा के टिकट पर नगरपालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। स्थानीय राजनीति में उनकी मजबूत पहचान रही है और वह अपने स्वतंत्र राजनीतिक रुख के लिए भी जाने जाते हैं।
अगले कदम पर सस्पेंस बरकरार
बेनाम के भाजपा छोड़ने के फैसले को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पौड़ी जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अभी अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होंगे या फिर निर्दलीय राजनीति का रास्ता चुनेंगे, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बेनाम ने कहा कि वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर जल्द ही फैसला लेंगे। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें