स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द करने को अड़ीं नर्सिंग ऑफिसर्स

मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द करने को अड़ीं नर्सिंग ऑफिसर्स
गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन काले बिल्ले लगाकर मॉडल आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध करतीं नर्सिंग आॅफिसर्स।

  • गुरुवार को दूसरे दिन भी काले बिल्ले लगाकर काम किया
  • सभी शिफ्ट में स्टाफ ने ड्यूटी पर लगाए काले बिल्ले
  • मॉडल आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ नर्सिंग आफिसर्स की हुंकार


गुरुग्राम। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द कराने के लिए अड़ीं नर्सिंग आॅफिसर्स ने गुरुवार को दूसरे दिन भी काले बिल्ले लगाकर काम किया। नर्सिंग  आॅफिसर्स   ने अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर एकजुटता दिखाई। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल समेत पीएचसी, सीएचसी में भी स्टाफ ने अपना विरोध जाहिर किया।


नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 समेत सभी पीएचसी, सीएचसी में तैनात नर्सिंग आॅफिसर्स ने सुबह की शिफ्ट से लेकर रात की ड्यूटी तक काले बिल्ले लगाकर काम किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। नर्सिंग आॅफिसर्स का साफ कहना है कि यह मॉडल ट्रांसफर पॉलिसी नहीं, बल्कि टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी है। इस पॉलिसी को तुरंत रद्द किया जाए। नर्सिंग आॅफिसर्स ने बताया कि बुधवार को पहले दिन भी गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश में सभी नर्सिंग आॅफिसर्स ने एकजुटता दिखाते हुए काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी की थी। दूसरे दिन गुरुवार को भी यही क्रम जारी रहा। नर्सिंग आॅफिसर्स ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो यह विरोध और तेज होगा।


पॉलिस को बताया अव्यवहारिक, इसलिए रद्द हो

नर्सिंग आॅफिसर्स का आरोप है कि सरकार द्वारा लागू की गई मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी अव्यवहारिक है। इस पॉलिसी के तहत महिला स्टाफ को उसके गृह जिले से 100 से 200 किलोमीटर दूर भेजा जाएगा। इससे उनके परिवार और बच्चों की परवरिश पर असर पड़ रहा है। ट्रांसफर में सीनियोरिटी और मेरिट को दरकिनार किया जा रहा है। नर्सिंग आॅफिसर्स की मनमाने ट्रांसफर से अस्पतालों की व्यवस्था और चरमरा जाएगी, जिसका सीधा असर मरीजों पर पड़ेगा। गुरुग्राम से नर्सिंग आॅफिसर्स ने एकजुट होकर कहा कि नर्सिंग एक इमरजेंसी सेवा है। हम मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते, इसलिए हम हड़ताल पर न जाकर काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। सरकार इसे हमारी कमजोरी न समझे। अभी दो दिन काले बिल्ले लगाकर विरोध किया गया है। आगामी 5, 6 व 7 अक्टूबर 2026 को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, तक मरीजों को परेशानी न हो। अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो प्रदेश स्तर पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। नर्सिंग आॅफिसर्स ने कहा कि चाहे मेवात कैडर हो या बाकी हरियाणा, ट्रांसफर पॉलिसी में ट्रांसफर चॉइस होनी चाहिए। जो स्टाफ जहां जाना चाहे उसकी ट्रांसफर की जाये। जबरदस्ती ट्रांसफर न्यायसंगत नहीं है। मॉडल आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी नर्सिंग कैडर के साथ अन्याय है।

------------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें