लेडी फ्लोरेंस कॉन्वेंट स्कूल में महाशक्ति के रंगों में सजा नवरात्रि उत्सव

डांडिया और धुनुची नृत्य ने बांधा समां
गुरुग्राम। लेडी फ्लोरेंस कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर महाशक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की शक्ति और नारी सम्मान को समर्पित इस कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक डांडिया और धुनुची नृत्य ने उत्सव को खास बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और माताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और पूरे माहौल को उमंग और उल्लास से भर दिया।
उत्सव के दौरान पारंपरिक डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं और माताओं ने संगीत की धुन पर डांडिया खेलकर नवरात्रि की खुशियां साझा कीं। वहीं, धुनुची नृत्य ने बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की। कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न स्टॉल ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इनके माध्यम से लोगों को आपस में मिलने, बातचीत करने और उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी अहम भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं और पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहयोग किया। उनकी भागीदारी ने टीम भावना, जिम्मेदारी और मिल-जुलकर काम करने का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल की निदेशक अरुणा डांग ने कहा कि महाशक्ति केवल मां दुर्गा की आराधना का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें हर महिला के भीतर मौजूद शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को पहचानने का संदेश भी देता है। महिलाएं परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जरूरी है कि हम उनके योगदान का सम्मान करें और उन्हें आगे बढऩे के समान अवसर दें।



