स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

कतकी मेले के टेंडर में 66.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी

कतकी मेले के टेंडर में 66.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी

  • पिछले साल 2.77 करोड़ रुपये में हुआ था टेंडर, इस बार 4.61 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
झूलेलाल वाटिका में गोमती नदी के किनारे आयोजित होने वाले 45 दिवसीय कतकी मेले के टेंडर में इस बार उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025-26 में जहां मेले का टेंडर 2 करोड़ 77 लाख रुपये में हुआ था, वहीं वर्ष 2026-27 के लिए 4 करोड़ 61 लाख 786 रुपये की बोली को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में टेंडर राशि में लगभग 1 करोड़ 84 लाख रुपये यानी 66.43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मैसर्स खुशी ट्रेडर्स की वित्तीय बोली को निविदा समिति के सदस्यों की संस्तुति पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंजूरी प्रदान की है।

इस पूरी प्रक्रिया में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के कड़े अनुश्रवण और प्रभावी निगरानी के चलते निविदा प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। कतकी मेले की निविदा प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपादित किया गया है। टेंडर राशि में हुई बढ़ोतरी से नगर निगम को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। पूरी प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया, जिससे प्रतिस्पर्धात्मक बोली के माध्यम से नगर निगम के राजस्व में वृद्धि संभव हो सकी। निविदा स्वीकृति के बाद संबंधित फर्म को निर्धारित नियमों के अनुसार स्वीकृत धनराशि का 50 प्रतिशत हिस्सा 24 घंटे के भीतर नगर निगम के खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ का कतकी मेला, जिसे बुड़क्की का मेला या गंगा स्नान मेला भी कहा जाता है, शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मेले की परंपरा अवध के नवाबी दौर से जुड़ी है। यह मेला हिंदू-मुस्लिम सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल माना जाता है। परंपरागत रूप से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोमती नदी में स्नान के साथ मेले की शुरुआत होती है। पहले यह मेला डालीगंज पुल और सूरज कुंड के आसपास आयोजित होता था। समय के साथ इसके आयोजन स्थल में बदलाव आया और अब गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका में इसका आयोजन किया जाता है। मेले के संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी लखनऊ नगर निगम संभालता है। आधुनिक मॉल और ऑनलाइन खरीदारी के दौर में भी कतकी मेला अपनी पारंपरिक पहचान और किफायती बाजार के कारण लखनऊवासियों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें