जूडो महाकुम्भ: हापुड़ ने मिनी और सब जूनियर दोनों वर्गों में मारी बाजी

  • प्रतियोगिता में हापुड़ की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए मिनी और सब जूनियर दोनों ही वर्गों की चमचमाती विजेता ट्रॉफियों और कैश अवार्ड पर अपना कब्जा जमाया ।

लखनऊ। यू.पी. जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में हज़रतगंज स्थित इण्डियन पैरा जूडो एकेडमी (हलवासिया कोर्ट) में आयोजित की जा रही ‘जूडो महाकुम्भ प्रदेशीय प्रतियोगिता’ के चौथे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में हापुड़ की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए मिनी और सब जूनियर दोनों ही वर्गों की चमचमाती विजेता ट्रॉफियों और कैश अवार्ड पर अपना कब्जा जमाया ।

प्रतियोगिता के चौथे दिन इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड कम्पनी के श्री विश्वास स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि पुरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि श्री विश्वास स्वरूप ने सब जूनियर ग्रुप के बालक व बालिका विजेता टीमों को कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया, वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रूचि पुरी ने विभिन्न भार वर्गों के पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

हापुड़ और मुरादाबाद को मिले मिनी व सब जूनियर कैश अवार्ड

  • नमस्ते इण्डिया मिनी वर्ग: हापुड़ की बालक एवं बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 04 स्वर्ण, 02 रजत व 01 कांस्य पदक जीतकर ‘नमस्ते इण्डिया मिनी विजेता कैश अवार्ड’ अपने नाम किया । वहीं, मुरादाबाद की टीम 03 स्वर्ण, 02 रजत व 05 कांस्य पदकों के साथ ‘नमस्ते इण्डिया मिनी उप विजेता कैश अवार्ड’ की हकदार बनी ।

  • गोल्डी मसाले सब जूनियर वर्ग: सब जूनियर वर्ग में भी हापुड़ का दबदबा कायम रहा। हापुड़ की टीम ने 05 स्वर्ण व 06 कांस्य पदक जीतकर ‘गोल्डी मसाले सब जूनियर विजेता कैश अवार्ड’ पर कब्जा किया । वहीं, मेरठ की बालक एवं बालिका टीम ने कड़े मुकाबले में 04 स्वर्ण व 01 कांस्य पदक के साथ ‘गोल्डी मसाले सब जूनियर उप विजेता कैश अवार्ड’ हासिल किया।

बेस्ट जूडोका का मिला सम्मान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।

  • नमस्ते इण्डिया बेस्ट जूडोका: मिनी बालिका वर्ग में मुरादाबाद की सौम्या सैनी और मिनी बालक वर्ग में हापुड़ के रूद्रा चौधरी को ‘नमस्ते इण्डिया बेस्ट जूडोका कैश अवार्ड’ दिया गया।

  • गोल्डी मसाले बेस्ट जूडोका: सब जूनियर बालिका वर्ग में सम्भल की आराध्या सिंह तथा सब जूनियर बालक वर्ग में सहारनपुर हॉस्टल के ईशान गिल को ‘गोल्डी मसाले बेस्ट जूडोका कैश अवार्ड’ से नवाजा गया ।

सब जूनियर वर्ग के प्रमुख परिणाम:

सब जूनियर बालिका वर्ग:

  • 28 किग्रा: आराध्या सिंह (संभल) प्रथम, लावन्या (उन्नाव) द्वितीय, लाडली (VBS स्पोर्ट्स कॉलेज) व नितिक्ष सिंह (हापुड़) तृतीय ।

  • 32 किग्रा: निहांशी गोयल (संभल) प्रथम, शैली सिंह (फ़िरोज़ाबाद) द्वितीय, नियति चंद्रक (लखनऊ) व गौरांगी (सहारनपुर) तृतीय।

  • 36 किग्रा: नव्या गर्ग (संभल) प्रथम, अनविका (इटावा) द्वितीय, तनिष्का (कासगंज) व लक्ष्मी गौर (बहराइच) तृतीय ।

  • 40 किग्रा: सुहाना (सहारनपुर) प्रथम, अनन्या शर्मा (कानपुर देहात) द्वितीय, आकर्षिका अग्रवाल (लखनऊ) व माही गौड़ (बहराइच) तृतीय।

  • 44 किग्रा: भूमि (मेरठ) प्रथम, पूर्वी (बुलंदशहर) द्वितीय, आराध्या (मेरठ) व श्रुति निषाद (VBS स्पोर्ट्स कॉलेज) तृतीय ।

  • 48 किग्रा: भक्ति (मेरठ) प्रथम, अविशा रावत (मुरादाबाद) द्वितीय, कनिका (हापुड़) व अधीरा टंडन (मुरादाबाद) तृतीय ।

  • 52 किग्रा: नव्या (हापुड़) प्रथम, अंसी जावला (VBS स्पोर्ट्स कॉलेज) द्वितीय, वैष्णवी बरनवाल (VBS स्पोर्ट्स कॉलेज) व अंशिका (गाजियाबाद) तृतीय।

  • 57 किग्रा: साक्षी गुप्ता (VBS स्पोर्ट्स कॉलेज) प्रथम, शशि वर्मा (VBS स्पोर्ट्स कॉलेज) द्वितीय, इनाया सिद्धू (हापुड़) व साक्षी (वाराणसी) तृतीय ।

  • +57 किग्रा: आराध्या गिरी (मेरठ) प्रथम, मन्नत सक्सेना (मुरादाबाद) द्वितीय, द्विंकल (इटावा) व नंदिनी (सहारनपुर) तृतीय।

सब जूनियर बालक वर्ग:

  • 30 किग्रा: ईशान गिल (सहारनपुर हॉस्टल) प्रथम, एशप्रीत सिंह (मुरादाबाद) द्वितीय, गगन पाल (हापुड़) व आरुष सैनी (सहारनपुर) तृतीय ।

  • 35 किग्रा: सागर (बुलंदशहर) प्रथम, अक्षराज (संभल) द्वितीय, हरिओम अवस्थी (लखनऊ) व अर्शन (लखनऊ) तृतीय ।

  • 40 किग्रा: खिलेंद्र पाल (हापुड़) प्रथम, अनमोल पाल (मुजफ्फरनगर) द्वितीय, प्रदीप (सहारनपुर हॉस्टल) व मयंकर राजपूत (सहारनपुर हॉस्टल) तृतीय ।

  • 45 किग्रा: शिवा (आगरा) प्रथम, आदित्य कुमार (बुलंदशहर) द्वितीय, हर्षित कश्यप (संभल) व हिमांशु कुमार (झांसी) तृतीय।

  • 50 किग्रा: भास्कर (हापुड़) प्रथम, अतुल पाल (वाराणसी) द्वितीय, अंश यादव (वाराणसी) व निर्भय कुमार (मुजफ्फरनगर) तृतीय।

  • 55 किग्रा: शुभ (मेरठ) प्रथम, आदित्य चौधरी (बुलंदशहर) द्वितीय, तनिष्क कश्यप (सहारनपुर हॉस्टल) व निखिल चौधरी (हाथरस) तृतीय।

  • 60 किग्रा: दिशांत (सहारनपुर हॉस्टल) प्रथम, जतिन कश्यप (सहारनपुर हॉस्टल) द्वितीय, तुषार यादव (हापुड़) व काव्य तेवतिया (हापुड़) तृतीय।

  • 66 किग्रा: तेजस (हापुड़) प्रथम, देवांश गुप्ता (संभल) द्वितीय, वंश (सहारनपुर हॉस्टल) व वैभव यादव (बलिया) तृतीय।

  • +66 किग्रा: लक्ष्य त्यागी (हापुड़) प्रथम, मोहम्मद नेहाल अंसारी (बरेली) द्वितीय, गौरांग वाजपेयी (कानपुर नगर) व शौर्य निरवान (गौतम बुद्ध नगर) तृतीय ।

यू.पी. जूडो एसोसिएशन के महासचिव श्री मुनव्वर अंज़ार (वर्ल्ड जूडो रेफरी) ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी कि प्रतियोगिता के अगले चरण में देर रात तक कैडेट वर्ग के कड़े मुकाबले खेले जाएंगे । इस सफल आयोजन पर एसोसिएशन के चेयरमैन आईएएस (से.नि.) महेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष सुधीर शंकर हलवासिया और कोषाध्यक्ष अनूप कुमार गुरनानी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *