स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशत

जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशत

  • हादसों दावत दे रहे सड़क में बने गहरे गड्ढे

पायनियर संवाददाता ।   मिर्जापुर /शाहजहांपुर 

बदायूं-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित क्षेत्र के प्रमुख जरियनपुर तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण सड़क में बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। तिराहे पर दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है। यहां से रोडवेज बसों, ई-रिक्शा समेत बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति की ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं पहुंचने से राहगीरों में नाराजगी है।

      स्टेट हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों के मुताबिक तिराहे पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते हैं। वहीं, गड्ढों में पहिया जाने से वाहनों के पलटने का भी खतरा बना रहता है तो ई रिक्शा जैसे वाहन पलट भी जाते है स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गड्ढों के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं, जबकि सड़क की बदहाली के चलते पूर्व में हादसों में लोगों की जान जाने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।जरियनपुर तिराहा क्षेत्र का महत्वपूर्ण आवागमन केंद्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ दिल्ली सहित अन्य स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गहरे गड्ढे न केवल यातायात में बाधा बन रहे हैं, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर समस्या बने हुए हैं।लग भाग एक महीने पहले हाईवे की बदहाली को लेकर दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढों को भरवाया गया था। आरोप है कि मरम्मत कार्य टिकाऊ नहीं होने के कारण कुछ ही समय बाद सड़क दोबारा उखड़ गई। अब गड्ढे फिर से दिखाई देने लगे हैं और कई स्थानों पर उनकी स्थिति पहले से अधिक खराब हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार की जाने वाली खानापूर्ति के बजाय सड़क की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जरियनपुर तिराहे के गड्ढों को तत्काल भरवाने तथा सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को टाला जा सके।

जेई जगदीश शर्मा ने बताया कि रोड पर चौड़ी कारण का कार्य पहले से ही चल रहा है मै ठेकेदार से बात करता हूँ बहुत जल्दी ही मरम्मत कराई जाएगी ।

गढ्ढों को पहले भी भरवाया जा चुका है दो तीन दिन में फिर से मरम्मत करादी जाएगी

रथिन सिन्हा (एक्सियन पीडब्ल्यूडी)

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें