मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आईपी एकेडमी ने 22 स्वर्ण समेत 77 पदक जीतकर मचाया धमाल

बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करीब 200 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों का दबदबा रहा और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 से अधिक पदक अपने नाम…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आईपी एकेडमी ने 22 स्वर्ण समेत 77 पदक जीतकर मचाया धमाल
अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आईपी एकेडमी ने 22 स्वर्ण समेत 77 पदक जीतकर मचाया धमाल

बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करीब 200 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों का दबदबा रहा और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 से अधिक पदक अपने नाम किए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो में भारत के लिए पदक जीत चुके वरिष्ठ प्रशिक्षक सतीश चौहान ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली विभिन्न टीमों में आईपी एकेडमी ने 22 स्वर्ण पदक सहित कुल 77 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वीएन एकेडमी गर्ल्स 21 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं अवध ताइक्वांडो एकेडमी ने चार स्वर्ण सहित कुल नौ पदक, जबकि एटीए एकेडमी ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक हासिल किए।

बालिका वर्ग में दिव्या वर्मा, प्रज्ञा मौर्य, इशिता जायसवाल, रिद्धि यादव, सिद्धि यादव और महिमा शुक्ला समेत कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भी विभिन्न मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

आयोजन सचिव जितेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है।

महासचिव राजकुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी स्टेट और नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ अपने खेल स्तर को लगातार बेहतर बनाने की अपील की।