स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

चाइनीज मांझे का कहर: 13 वर्षीय अभिषेक की गर्दन और उंगली कटी, जिला अस्पताल में भर्ती

चाइनीज मांझे का कहर: 13 वर्षीय अभिषेक की गर्दन और उंगली कटी, जिला अस्पताल में भर्ती

बाराबंकी। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सामने आया है। पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाला यह धारदार मांझा अब राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र की हजाराबाग कॉलोनी में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर साइकिल चला रहा 13 वर्षीय किशोर अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझे की धार से उसकी गर्दन और बाएं हाथ की एक उंगली कट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को आनन-फानन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। हजाराबाग कॉलोनी की गली नंबर चार निवासी शैलेंद्र का 13 वर्षीय बेटा अभिषेक सोमवार शाम कॉलोनी में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अचानक वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझे की धार गर्दन और हाथ पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते किशोर खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की हालत देखकर लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े।

मौके पर मौजूद पड़ोसी विकास वर्मा ने घायल किशोर को बिना देर किए जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गर्दन के दाहिने हिस्से और बाएं हाथ की उंगली पर गंभीर चोट होने की जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। घटना के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है।

छह साल के बच्चे की गर्दन भी कटने का दावा

पड़ोसी विकास वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके छह वर्षीय बेटे कृष्णा की गर्दन भी चाइनीज मांझे की धार से कट गई थी। लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बच्चों का घरों के बाहर खेलना और साइकिल चलाना भी जोखिम भरा होता जा रहा है। चाइनीज मांझे की धार इतनी खतरनाक होती है कि इसकी चपेट में आने पर गंभीर चोट लग सकती है।

राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा

चाइनीज मांझा केवल पतंग उड़ाने वालों तक सीमित खतरा नहीं है, बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। सड़क पर लटकता या हवा में उड़ता मांझा अचानक गर्दन अथवा शरीर के अन्य हिस्सों में उलझकर गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। ऐसे में बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर इसके इस्तेमाल पर प्रभावी रोक जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे खतरनाक मांझे की उपलब्धता पर प्रभावी नियंत्रण किया जाना चाहिए, ताकि किसी अन्य परिवार को इस तरह की घटना का सामना न करना पड़े।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें