स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में रानी पद्मावती के जीवन पर हुआ नाटक का बेहतर मंचन

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में रानी पद्मावती के जीवन पर हुआ नाटक का बेहतर मंचन
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में रानी पद्मावती का मंचन करते कलाकार।

  • नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दिया स्वाभिमान का संदेश

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय और राष्ट्र सेविका समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रानी पद्मावती जौहर दिवस पर सांस्कृतिक जागरुकता का अनोखा संगम देखने को मिला। विश्वविद्यालय के सेक्टर-51 परिसर स्थित कला एवं संस्कृति अध्ययन विभाग में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता रील्स टू रूट्स आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. संजय कौशिक के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-52, केआईआईटी कॉलेज और ग्लोबल इंस्टीट्यूट सहित कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आधुनिक रील्स की दुनिया में खोए युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोडऩा था। छात्रों ने रानी पद्मावती के अदम्य साहस, स्वाभिमान और जौहर की ऐतिहासिक गाथा को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीवंत कर दिया। मंच पर इतिहास और वर्तमान पीढ़ी के बीच सेतु बनाते हुए प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया।


कार्यक्रम में हरियाणा डेयरी विकास के चेयरमैन राम अवतार गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, प्रो. पवन सिंह, कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा, राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका डॉ. अंजलि जैन, प्रांत सह कार्यवाहिका प्रतिमा मनचंदा और डॉ. राकेश योगी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि विजय कुमार ने कहा कि यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता का अभियान है। नुक्कड़ नाटक जैसी विधा समाज तक सीधा संदेश पहुंचाती है। इस आयोजन ने छात्रों में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संचार किया है।

मुख्य अतिथि राम अवतार गर्ग ने कहा कि रानी पद्मावती जैसी वीरांगनाओं की गाथा को मंच पर जीवंत देखकर गर्व का अनुभव हुआ। युवा पीढ़ी को ऐसे कार्यक्रमों से जोड़ते रहना चाहिए। कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा ने कहा कि रानी पद्मावती का बलिदान सिखाता है कि स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा हर युग में सर्वोपरि है। विश्वविद्यालय ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रीय गौरव का संचार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्र सेविका समिति की राखी जिंदल, सुनीता जायसवाल, सुधा गुप्ता और महानगर कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा। अंत में विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें