स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गुरुग्राम के हर वार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली व कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई, बेहतर सफाई का दावा

गुरुग्राम के हर वार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली व कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई, बेहतर सफाई का दावा
गुरुग्राम नगर निगम की सामान्य बैठक में मौजूद मेयर, निगमायुक्त, पार्षद व अन्य अधिकारी।

  • नगर निगम गुरुग्राम की सदन की सामान्य बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
  • बैठक में वार्ड-27 के पार्षद अशीष गुप्ता को निर्विरोध बनाया गया एफएंडसीसी सदस्य


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम सदन की गुरुवार को हुई सामान्य बैठक में सफाई से संबंधित अहम निर्णय लिया गया। संसाधनों और सफाई कर्मचारियों की कमी से सफाई व्यवस्था बाधित ना हो, इसके लिए हर वार्ड में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व 50 सफाईकर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठ की अध्यक्षता मेयर राजरानी मल्होत्रा ने की। साथ ही इस बैठक में वार्ड-27 के पार्षद आशीष गुप्ता को सर्वसम्मति से निर्विरोध वित्त एवं संविदा समिति (एफएंडसीसी) का सदस्य चयनित किया गया।
बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने तथा निगम की संपत्तियों के संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सदन ने इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करते हुए शहर की नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। प्रत्येक वार्ड में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और 50 सफाई कर्मचारियों की तैनाती के निर्णय के बाद धरातल पर काम शुरू होने के बाद सफाई व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। इससे वार्ड स्तर पर सफाई कार्यों के लिए उपलब्ध संसाधनों और मानवबल में वृद्धि होगी। बैठक में वार्ड-21 के अंतर्गत 272 एकड़ जमीन की डिमार्केशन कराने का निर्णय लिया गया। डिमार्केशन के बाद जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने तथा भूमि को नगर निगम के अधिपत्य में लेने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए चारदीवारी का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया।

सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जैटिंग व सुपर सकर मशीनें

शहर की सीवरेज व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सदन में प्रत्येक दो वार्डों पर एक सुपर सकर मशीन और प्रति वार्ड एक जैटिंग मशीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इन मशीनों की उपलब्धता से सीवर लाइनों की सफाई, गाद एवं अवरोध हटाने तथा सीवरेज संबंधी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। स्थानीय स्तर पर मशीनरी उपलब्ध होने से आवश्यकता पडऩे पर संबंधित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई भी की जा सकेगी। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम के नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वार्ड में अतिरिक्त संसाधन एवं सफाई कर्मचारियों की तैनाती महत्वपूर्ण कदम है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई, सीवरेज और सार्वजनिक भूमि से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला, डिप्टी मेयर अनूप सिंह, निगमायुक्त प्रदीप दहिया, निगम अधिकारीगण एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
---------------------------------------------------------
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें