स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सरकार का बड़ा अभियान, 7,339 वाहनों पर 33.71 करोड़ रुपये की कार्रवाई

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सरकार का बड़ा अभियान, 7,339 वाहनों पर 33.71 करोड़ रुपये की कार्रवाई

लखनऊ, 30 मई 2026। उत्तर प्रदेश में उपखनिजों के अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग श्रीमती माला श्रीवास्तव के निर्देश पर अप्रैल माह से प्रदेशभर में जिला एवं निदेशालय स्तर पर लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान अधिकांश वाहन वैध परिवहन प्रपत्रों के साथ खनिजों का परिवहन करते पाए गए। वहीं, जिन वाहनों में अवैध परिवहन अथवा ओवरलोडिंग की शिकायत मिली, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 7,339 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 33 करोड़ 71 लाख रुपये का अधिरोपण किया गया है। इनमें से 28 करोड़ 31 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है।

अभियान की समीक्षा करते हुए श्रीमती माला श्रीवास्तव ने अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्य राज्यों से आने वाले उपखनिजों का परिवहन केवल वैध आईएसटीपी (ISTP) के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न होने दी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि खनन क्षेत्रों के सोर्स प्वाइंट पर ही निर्धारित लोडिंग मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। यदि कहीं भी अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विभाग का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि राजस्व की हानि रोकी जा सके और खनन गतिविधियों को पूरी तरह नियमों के दायरे में संचालित किया जा सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें