मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), सीतापुर रोड जानकीपुरम के परिसर से लगे जंगल में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में निम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे युवती का शव लटका मिला। युवती की…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), सीतापुर रोड जानकीपुरम के परिसर से लगे जंगल में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में निम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे युवती का शव लटका मिला। युवती की उम्र लगभग 27 साल बताई जा रही है। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। देर शाम तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाने वाले दीन मोहम्मद जंगल के पास दुकान लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ों की आड़ में लटके शव पर पड़ी।

युवती में कोई हरकत न देख उन्होंने संस्थान के गार्ड को सूचना दी। गार्ड ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एडीसीपी नॉर्थ नवीन कुमार सिंह, एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा और इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, युवती ने काला टॉप और काला लोअर पहन रखा था।

शव दो दिन पुराना लग रहा है शव के पास उसकी चप्पल और मोबाइल फोन भी मिला है। जंगल संस्थान के पिछले गेट से लगा हुआ है और परिसर की दीवार का एक बड़ा हिस्सा गिर चुका है। यहां लोहे की तार से घेराबंदी की गई है। शव की सूचना मिलने की जानकारी फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। संस्थान की छात्राएं भी घटनास्थल के पास पहुंच गईं। जानकीपुरम पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतिका की पहचान नीलम (22) पुत्री राम प्रसाद फूलबाग कालोनी गुड़म्बा के रूप में हुई है।

जोकि  मूल रूप से निवासी रामपुर कला सीतापुर की रहने वाली थी। मृतिका के परिवार में बड़ी बहन किरन पत्नी रामसिंह गौतम फूलबाग कालोनी गुड़म्बा और भाई रामनरेश है। इसके आलावा पुलिस ने बताया कि जनेश्वर अपार्टमेंट में रेनुका के यहां चार महीने से काम करती थी और वहीं रहती भी थी। पुलिस मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच में जुटी है।